लखनऊ 11 अक्टूबर 2019, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मा. स्वतंत्र देव सिंह कल 12 अक्टूबर को चित्रकूट में रहेंगे।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह 12 अक्टूबर को चित्रकूट जिले के मानिकपुर विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी श्री आनन्द शुक्ला के समर्थन में दोपहर 12 बजे पकव्वा देवी संस्कृत महाविद्यालय, मानिकपुर, चित्रकूट में आयोजित सम्मेलन को संबोधित करेंगे। जबकि दोपहर 02 बजे चुनाव संचालन समिति बैठक में भी सम्मलित होकर मार्गदर्शन करेंगे। श्री सिंह दोपहर 03.30 बजे रैपुरा, मानिकपुर, चित्रकूट में आयोजित सामाजिक कार्यकर्ता बैठक में सम्मलित होंगे
लखनऊ 16 मार्च 2021, बैंक एवं एलआईसी का निजीकरण के विरोध को लेकर विद्युत मजदूर संगठन उत्तर प्रदेश एवं विद्युत संविदा मज़दूर संगठन उत्तर प्रदेश की संयुक्त बैठक केंद्रीय कार्यालय हम्बरा अपार्टमेंट नरही लखनऊ में संगठन के अध्यक्ष अरुण कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।। बैठक में मुख्य रूप से आलोक सिन्हा मुख्य महामंत्री, श्रीचन्द्र महामंत्री, पुनीत राय संयोजक संविदा, आर वाई शुक्ला, जलीलुर्रह्मान, शैलेंद्र कुमार, अभिषेक सिंह, राजीव चंद्रा, कन्हई राम, बसंत लाल, सचिन श्रीवास्तव, जे पी त्रिपाठी, राजीव अवस्थी, कमल किशोर, मनीष श्रीवास्तव, रवि द्विवेदी,जेपी पाण्डेय, सुभाष मिश्रा, राहिल आदि लोग उपस्थित हुए।। मीडिया प्रभारी विमल चंद्र पांडे ने बताया कि बैठक में चर्चा के उपरांत बैंक एवं एलआईसी का निजीकरण किये जाने के विरोध को लेकर सर्वसम्मत से आंदोलन का नैतिक समर्थन दिए जाने का निर्णय लिया गया और सरकार से सार्वजनिक क...