उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का नरेंद्र सिंह के समर्थन में तूफानी दौरा देख विरोधियों के हौंसले पस्त
नाथनगर/महुली(सन्तकबीरनगर) शिक्षक निर्वाचन चुनाव के लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने बुधवार को नाथनगर ब्लॉक के विद्यालयों का तूफानी दौरा किया। मंडलीय मंत्री संजय द्विवेदी के नेतृत्व में नाथनगर ब्लाक के दो दर्जन से अधिक विद्यालयों में जाकर संगठन के प्रत्याशी नरेंद्र सिंह के समर्थन में वोट मांगा गया।
जनसंपर्क के दौरान पंडित दया शंकर चौबे इंटर कॉलेज भोगीपुर, उमा महेश्वर बालिका इंटर कॉलेज भोगीपुर, किसान इंटर कॉलेज सिक्टहा, एआरपी बालिका इंटर कालेज, इंटर कालेज गौरा खुर्द महुली, कबीर इंटर कॉलेज सिक्टहा, किसान सेवा सदन बारीडीहा, मरियम मेमोरियल इंटर कालेज महुली, आदर्श इंटर कालेज अजाव, कृषक आद्योगिक पाल इंटर कालेज हरिहरपुर, एसआर फ़रोस एकेडमी अलीनगर, रामानंद पारस देइ इंटर कॉलेज बेलघाट रीठा, मदरसा मिस्बाहुल उलूम रौजा झिंगुरपर महुली, फरान इंटर कालेज मडया राजा , मदरसा अरबिया मरियम मेमोरियल आईटीआई महुली, सूर्य वंसी उमावि सिकटाहा, श्री राम नारायण पांडे इंटर कॉलेज अलीनगर, श्री परमानंद इंटर कॉलेज भगवानपुर, अभेदानन्द इंटर कालेज धोबखरा, बाबा वासुदेव दास इंटर कॉलेज नाथनगर, हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज खलीलाबाद में जाकर जनसंपर्क किया गया।
जनसंपर्क के दौरान प्रांतीय उपाध्यक्ष मारकंडेय सिंह, जिला मंत्री गिरजानंद यादव, जिला उपाध्यक्ष हरिकेश यादव, मोहिबुल्लाह खान, जय गोविंद, पूर्व प्रधानाचार्य जयचंद यादव, नसीम अहमद, मलय पांडेय, नेवास अली, जय चन्द्र यादव, युनश अख्तर खान, राजेश कुमार, महेश राम, त्रिपुरारी नाथ पांडेय, अनिल कुमार, राम नारायण पांडेय, विंध्याचल सिंह, सन्त मोहन त्रिपाठी, उदयभान सिंह, आलोक शुक्ला, विजय यादव, प्रवीण कुमार त्रिपाठी, राहुल कुमार, धीरज पाल, मनोज पाल, राम स्वरूप मणि, चंदभान यादव, परमहंस यादव, लाल बहादुर चौधरी, हरि प्रसाद गुप्ता, गजेंद्र ,चन्द्रभान यादव, प्रदीप मौर्या, शमशेर आलम,* सहित अन्य मौजूद रहे।