Skip to main content

Posts

Showing posts from February, 2021

पत्रकार एकता संघ अमेठी जनपद की अध्यक्ष बनायी गयीं किरन सिंह

अमेठी ।राष्ट्रीय स्तर पर पत्रकारों के हित संरक्षण एवं उनके मान-सम्मान लिए संघर्षरत संगठन "पत्रकार एकता संघ" के संस्थापक जुनैद सानी, राष्ट्रीय अध्यक्ष के डी सिंह व प्रदेश अध्यक्ष मयंक सैनी के द्वारा जनपद अमेठी से तेज तर्रार पत्रकार किरन सिंह को "पत्रकार एकता संघ" पंजीकृत का अमेठी जनपद का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा मिली जिम्मेदारी के बाद शिक्षिका एवं पत्रकार किरन सिंह ने कहा कि पत्रकारों के ऊपर हो रहे उत्पीड़न, दुर्व्यवहार, फर्जी मुकदमें रोकने तथा पत्रकारों की सुरक्षा आदि को लेकर मैं सदैव समर्पित रहूंगी।साथ ही उन्होंने पूर्णरूपेण आश्वस्त करते हुए संगठन द्वारा मिली जिम्मेदारी का पूरी संजीदगी से निर्वहन किए जाने की प्रतिबद्धता जताई है। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सुश्री सिंह ने कहा कि अतिशीघ्र जिला कार्यकारिणी का बिधिवत गठन करके राष्ट्रीय नेतृत्व को सूची प्रेषित की जाएगी। जिससे संगठन की जिला इकाई को और अधिक मजबूती प्रदान की जा सके।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी - आलापुर, अम्बेडकर नगर

 27 फरवरी अम्बेडकर नगर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी के संबंध में भाजपा के वार्ड नंबर 8, रामनगर पश्चिमी, विधानसभा आलापुर, अम्बेडकर नगर की समीक्षा बैठक ग्राम पंचायत अछती, अम्बेडकर नगर में संपन्न हुई। इसमें त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में विजयश्री हासिल करनें पर गहनता से चर्चा- परिचर्चा की गई। इसमें सहभागी प्रमुख लोगों में मंडल अध्यक्ष अभिषेक निषाद,ब्लॉक प्रभारी पूर्व विधायक मा०जयराम विमल जी, वार्ड प्रभारी सुनील पासवान, वरिष्ठ नेता घिसियावन मौर्य, विधायक मा० अनीता कमल जी,जिला उपाध्यक्ष श्रीमती अंबिका जयसवाल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी आदित्य हृदय नारायण सिंह जी,पूर्व मंडल अध्यक्ष आनंद जायसवाल,मंडल महामंत्री राजेंद्र यादव,सेक्टर संयोजक राजेश्वर पाठक,जितेंद्र मौर्य वार्ड संयोजक  बच्चू लाल भारती सहित तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी प्रमुख लोगों ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को गति देनें के लिए कार्यकर्ताओं को अपनें-अपनें टिप्स दिये।                   

अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर सार्वजनिक क्षेत्र को बचाने का संकल्प लिया गया

     भारतीय नागरिक परिषद के तत्वावधान में आज अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर आयोजित संगोष्ठी में विभिन्न सार्वजनिक क्षेत्रों के कर्मचारियों ने और बुद्धिजीवियों ने राष्ट्रहित में सार्वजनिक क्षेत्र को बनाए रखें रखने और बचाने का संकल्प लिया।        "शहीदों के सपनों का भारत - सार्वजनिक क्षेत्र साधक या बाधक" संगोष्ठी में मुख्य वक्ता ऑल इंडिया पॉवर इंजीनियर्स फेडरेशन के चेयरमैन शैलेंद्र दुबे, भारतीय नागरिक परिषद के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश अग्निहोत्री, न्यासी रमाकांत दुबे, महामंत्री रीना त्रिपाठी एवं वरिष्ठ ट्रेड यूनियन पदाधिकारियों शिव गोपाल मिश्रा, वाई के अरोड़ा, दिलीप चौहान,ए पी सिंह, कमलेश मिश्रा, एस एस निरंजन, प्रभात सिंह, जी वी पटेल, जयप्रकाश, सुहेल आबिद, वाई एन उपाध्याय, एच एन पाण्डेय, नौशाद अहमद,डीके मिश्रा, आशीष यादव, निशा सिंह, प्रेमा जोशी,राजीव श्रीवास्तव, अजय तिवारी, देवेंद्र द्विवेदी, अमरनाथ यादव, एच एन मिश्र, सिद्धेश दुबे, शिव प्रताप सिंह, दिनेश जोशी, महेश मिश्रा ,पंकज शुक्ला , अजय सिंह , रेनू त्रिपाठी , सरोज सोनी ,रीता मिश्रा, प्रमोद शुक...

अमर शहीद चन्द्र शेखर आजाद के बलिदान दिवस पर-‘शहीदों के सपनों का भारत-सार्वजनिक क्षेत्र साधक या बाधक’ संगोष्ठी का आयोजन

अमर शहीद चन्द्र शेखर आजाद के बलिदान दिवस पर भारतीय नागरिक परिषद के तत्वावधान में 27 फरवरी को ‘शहीदों के सपनों का भारत-सार्वजनिक क्षेत्र साधक या बाधक’ संगोष्ठी का आयोजन किया गया है। संगोष्ठी राणा प्रताप मार्ग स्थित हाईडिल फील्ड हॉस्टल में अपराह्न 04:00 बजे आयोजित की गयी है।  भारतीय नागरिक परिषद के अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश अग्निहोत्री और महामंत्री रीना त्रिपाठी ने बताया कि संगोष्ठी के मुख्य वक्ता ऑल इण्डिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन के चेयरमैन शैलेन्द्र दुबे होंगे। संगोष्ठी में विशिष्ट वक्ता के तौर पर ऑल इण्डिया रेलवे फेडरेशन के महामंत्री शिव गोपाल मिश्र, बैंक यूनाईटेड फोरम के वाई के अरोड़ा, दिलीप चौहान, यूपी इंजीनियर्स एशोसियेशन के एस एस निरंजन, एच एन पाण्डेय, वाई एन उपाध्याय, विद्युत अभियन्ता संघ के प्रभात सिंह,जूनियर इंजीनियर संगठन के जी वी पटेल,जय प्रकाश, जवाहर भवन इंदिरा भवन कर्मचारी महासंघ के सतीश पाण्डेय, राज्य कर्मचारी महासंघ के कमलेश मिश्र, एच ए एल के सिद्धेश दुबे, पेंशनर परिषद के अमर नाथ यादव व एच एन मिश्र तथा बेसिक शिक्षा की रीना त्रिपाठी और अनेक गण्यमान ट्रेड यूनियन नेता सम्मि...

सिंचाई के अभाव में नहीं सूखेगी यूपी की फसल

सिंचन क्षमता में बढ़ोतरी के लिए रंग लायल रहीं योगी सरकार की कोशिशें लखनऊ, 20 फरवरी प्रदेश के किसानों को सिंचाई की अधिकाधिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार की कोशिशें रंग ला रही हैं। बीते तीन वर्षों में कुल 11 परियोजनाएं पूर्ण की जा चुकी हैं, जिनमें 2.21 लाख हेक्टेयर अतिरिक्त सिंचन क्षमता का सृजन हुआ तथा 2.33 लाख किसान लाभान्वित हुए। वहीं, वर्तमान वित्तीय वर्ष में कुल 09 परियोजनाओं को पूर्ण करने का लक्ष्य है, जिससे 16.41 लाख हेक्टेयर की अतिरिक्त सिंचाई क्षमता सृजित होगी। इससे 40.48 लाख किसान लाभान्वित होंगे। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण में सरकार की इन कोशिशों के प्रमुखता से उल्लेख हुआ।  राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश में किसानों को बोरिंग की सुविधा उपलब्ध कराने के साथ ही अब नलकूपों को सौर ऊर्जा से संचालित कराया जाएगा। किसानों को उथले, मध्यम व गहरे नलकूपों की बोरिंग सुविधा प्रदान की जाएगी। किसानों को सिंचाई के लिए डीजल और बिजली के स्थान पर वैकल्पिक ऊर्जा प्रबंधन के उद्देश्य से 'प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान (पीएम कुसुम) योजना के अंतर्गत विभिन...

बसंतकुंज योजना से शहीद पथ तक यात्रा के समय में होगी लगभग 50 प्रतिशत की बचत

गोमती नदी के दोनों तटों पर होगा 04 लेन सड़क का निर्माण   04 लेन सड़क ग्रीन कारीडोर  पर्यावरण के अनुकूल व ईंधन की खपत कम होने से पर्यावरण को होगा लाभ  20 फरवरी लखनऊ। मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी की अध्यक्षता में लखनऊ शहर के दोनों तटबन्धों पर ग्रीन कारीडोर बनाये जाने सम्बन्धी परियोजना की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में उपाध्यक्ष लखनऊ विकास प्राधिकरण/जिलाधिकारी लखनऊ अभिषेक प्रकाश द्वारा प्रस्तुतीकरण किया गया।  अपने सम्बोधन में मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने परियोजना के वित्त पोषण पर अपर मुख्य सचिव सिंचाई, अपर मुख्य सचिव नगर विकास, अपर मुख्य सचिव लोक निर्माण विभाग व प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी नियोजन से विचार-विमर्श कर निर्देश दिये कि परियोजना हेतु आवास विभाग नोडल विभाग के रूप में कार्य करें तथा परियोजना के सन्निकट विभिन्न विभागों की शासकीय भूमियों को सम्बद्ध करते हुए निजी सहभागिता के आधार पर परियोजना का वित्त पोषण किये जाने की आवश्यकता को देखते हुए डीपीआर तैयार कराएं। उन्होंने कहा कि डीपीआर बनाये जाने हेतु भारत सरकार की संस्था यू0एम0टी0सी0 का सहयोग भी लिया जा सक...

एयरमेल सेवा ने पूरा किया 110 सालों का सफरनामा, उ.प्र. में प्रयागराज से हुई थी शुरुआत

  फरवरी 1911  में प्रयागराज में आरम्भ हुई थी दुनिया की पहली हवाई डाक सेवा - पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव   डाक सेवाओं ने पूरी दुनिया में एक लम्बा सफर तय किया है। डाक सेवाओं के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश का स्थान प्रमुख है। उ.प्र. के प्रयागराज शहर को यह सौभाग्य प्राप्त है कि दुनिया की पहली हवाई डाक सेवा यहीं से आरम्भ हुई। वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि यह ऐतिहासिक घटना  110  वर्ष पूर्व  18  फरवरी  1911  को प्रयागराज में हुई थी। संयोग से उस साल कुंभ का मेला भी लगा था। उस दिन दिन  फ्रेंच पायलट मोनसियर हेनरी पिक्वेट ने एक नया इतिहास रचा था। वे अपने विमान में प्रयागराज से नैनी के लिए  6500  पत्रों को अपने साथ लेकर उड़े। विमान था हैवीलैंड एयरक्राफ्ट और इसने दुनिया की पहली सरकारी डाक ढोने का एक नया दौर शुरू किया।     पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव के अनुसार प्रयागराज में उस दिन डाक की उड़ान देखने के लिए लगभग एक लाख लोग इकट्ठे हुए थे जब एक विशेष विमान ने शाम को साढ़े पां...

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अन्तर्गत गठित राज्य स्तरीय स्वीकृति एवं निगरानी समिति की बैठक संपन्न

18 फरवरी, 2021लखनऊ।उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अन्तर्गत गठित राज्य स्तरीय स्वीकृति एवं निगरानी समिति (एस0एल0एस0एम0सी0) की बैठक आयोजित की गई।  बैठक में अवगत कराया गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अन्तर्गत लाभार्थी आधारित व्यक्तिगत आवास निर्माण की 4118 परियोजनायें स्वीकृत की गई हैं, जिसमें 14,70,874 आवासों का निर्माण किया जाना है, जिसमें से 5,82,210 आवासों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है तथा अवशेष 9,32,133 आवासों का निर्माण कार्य प्रगति पर है।  प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अन्तर्गत जनपद अयोध्या में निराश्रित विधवाओं एवं अनाथ बच्चों के लिये आश्रम स्थल (माता कौशाल्या) हेतु नगर निगम अयोध्या द्वारा ग्राम मलिकपुर, परगना अवध, तहसील सदर में 05 एकड़ भूमि चयनित की गई है। चयनित भूमि पर प्रदर्शन आवासीय योजना द्वारा कौशल्या सदन का निर्माण का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया।  अयोध्या की महत्ता को दृष्टिगत रखते हुये प्रदर्शन आवासीय योजना के अन्तर्गत कौशल्या सदन के निर्माण पर मुख्य सचिव ने सैद्धांतिक सहमत...

चंदेल गुटके जिला कार्यकारिणी का निर्वाचन संपन्न

 लखनऊ सोहन लाल इंटर कॉलेज में आयोजित बैठक में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ चंदेल गुट के जिला इकाई का गठन निर्विरोध संपन्न हुआ। इस अवसर पर उपस्थित प्रदेशीय मंत्री डॉ० महेंद्र नाथ राय ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन का सभी सदस्य एक समान होता है, उसके पास दायित्व रहे या ना रहे लेकिन संगठन का महत्वपूर्ण सिपाही होता है। संगठन के प्रत्येक सदस्य को पदाधिकारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संगठन को मजबूत करना चाहिए। उन्होंने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और आगे के संघर्ष की रणनीति बनाई।     चुनाव अधिकारी सुशील कुमार पांडे ने बताया कि विनोद कुमार मिश्रा पुनः जिला अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। काशीश्वर इंटर कॉलेज के अरुण कुमार वर्मा को जिला मंत्री एवं सुन्नी इंटर कॉलेज के मोहम्मद निहाल को जिला कोषाध्यक्ष* निर्वाचित किया गया है। राजकुमार गौतम भूपेश को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है। अभिषेक श्रीवास्तव, अनिल त्रिपाठी, श्रीमती संजू सिंह, रिंकी सिंह, निर्मेष पांडे, वीरेंद्र सिंह, प्रदीप कुमार, विंध्याचल पाठक, बृजेश शर्मा, अजय पाण्डे, बदरूज्जमां सिद्दीकी, आलोक स...

माध्यमिक शिक्षक संघ के चुनाव की अधिसूचना जारी, 24 फरवरी को होगा चुनाव

  बस्ती जिलाध्यक्ष अजय प्रताप सिंह के देखरेख में सम्पन्न होगा चुनाव सन्तकबीरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला इकाई के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। जिलाध्यक्ष संजय द्विवेदी ने बताया की जिला इकाई के चुनाव के लिए बस्ती के जिलाध्यक्ष अजय प्रताप सिंह को निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है। जिला इकाई का चुनाव 24 फरवरी को नेहरू कृषक इंटर कॉलेज खलीलाबाद में संपन्न होगा। निर्वाचन अधिकारी के अनुसार प्रातः 10:00 बजे से 11:00 बजे तक पदाधिकारियों का नामांकन होगा। 11:00 से 12:00 तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। नामंकन प्रपत्रों की जांच के उपरांत यदि आवश्यक हुआ तो 12:00 से 3:00 बजे तक के बीच में वोटिंग प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी, उसके बाद 4:00 बजे तक परिणामों की घोषणा कर निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई जाएगी।          मण्डलीय मंत्री/जिलाध्यक्ष संजय द्विवेदी ने कहा है कि शिक्षक स्वाभिमान की रक्षा के लिए जनपद के सभी सहायता प्राप्त, वित्तविहीन, संस्कृत व अरबी मदरसा के शिक्षक, इकाई अध्यक्ष/मंत्री व प्रतिनिधि शिक्षक चुनाव प्रक्रिया में सम्मिलित होकर सशक्त ...

डाक विभाग द्वारा अब जेल में भी कैदियों के आधार संशोधन का किया जा रहा कार्य, कैदियों को मिली सहूलियत

  अब जेल में बंद कैदियों को आधार में संशोधन के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। डाक विभाग द्वारा अब जेल में भी कैदियों का आधार अपडेशन किया जा रहा है। वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव के निर्देश पर कैंट प्रधान डाकघर, वाराणसी के डाककर्मियों ने शिवपुर स्थित  केंद्रीय कारागार,  वाराणसी में विशेष कैम्प करके कैदियों के आधार अपडेशन का कार्य किया। इस हेतु कारागार के वरिष्ठ अधीक्षक ने डाक विभाग से अनुरोध किया था, जिसके आधार पर  पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने इसकी स्वीकृति दी। वाराणसी पश्चिमी मंडल के अधीक्षक डाकघर श्री राम मिलन ने बताया कि इस दौरान 237 कैदियों का आधार अपडेट किया गया। इससे जहाँ कैदियों को सहूलियत हुई, वहीं जेल प्रशासन को भी सुविधा मिली। गौरतलब है कि वाराणसी परिक्षेत्र में जबसे श्री कृष्ण कुमार यादव ने पोस्टमास्टर जनरल का पदभार संभाला है, तबसे डाक सेवाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार और इससे लोगों को जोड़ने पर कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में आधार नामांकन व अपडेशन को लेकर हर मंडल में समय-समय पर विशेष अभियान चलाकर लोगों को सहूलियत दी ...