Skip to main content

एयरमेल सेवा ने पूरा किया 110 सालों का सफरनामा, उ.प्र. में प्रयागराज से हुई थी शुरुआत

 



फरवरी 1911
 में प्रयागराज में आरम्भ हुई थी दुनिया की पहली हवाई डाक सेवा - पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

 

डाक सेवाओं ने पूरी दुनिया में एक लम्बा सफर तय किया है। डाक सेवाओं के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश का स्थान प्रमुख है। उ.प्र. के प्रयागराज शहर को यह सौभाग्य प्राप्त है कि दुनिया की पहली हवाई डाक सेवा यहीं से आरम्भ हुई। वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि यह ऐतिहासिक घटना 110 वर्ष पूर्व 18 फरवरी 1911 को प्रयागराज में हुई थी। संयोग से उस साल कुंभ का मेला भी लगा था। उस दिन दिन  फ्रेंच पायलट मोनसियर हेनरी पिक्वेट ने एक नया इतिहास रचा था। वे अपने विमान में प्रयागराज से नैनी के लिए 6500 पत्रों को अपने साथ लेकर उड़े। विमान था हैवीलैंड एयरक्राफ्ट और इसने दुनिया की पहली सरकारी डाक ढोने का एक नया दौर शुरू किया। 

 

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव के अनुसार प्रयागराज में उस दिन डाक की उड़ान देखने के लिए लगभग एक लाख लोग इकट्ठे हुए थे जब एक विशेष विमान ने शाम को साढ़े पांच बजे यमुना नदी के किनारों से उड़ान भरी और वह नदी को पार करता हुआ 15 किलोमीटर का सफर तय कर नैनी जंक्शन के नजदीक उतरा जो प्रयागराज के बाहरी इलाके में सेंट्रल जेल के नजदीक था। आयोजन स्थल एक कृषि एवं व्यापार मेला था जो नदी के किनारे लगा था और उसका नाम ‘यूपी एक्जीबिशन’ था। इस प्रदर्शनी में दो उड़ान मशीनों का प्रदर्शन किया गया था। विमान का आयात कुछ ब्रिटिश अधिकारियों ने किया था। इसके कलपुर्जे अलग अलग थे जिन्हें आम लोगों की मौजूदगी में प्रदर्शनी स्थल पर जोड़ा गया।  प्रयागराज से नैनी जंक्शन तक का हवाई सफ़र आज से 110  साल पहले मात्र  13 मिनट में पूरा हुआ था।

 

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि हालांकि यह उडान महज छह मील की थीपर इस घटना को लेकर प्रयागराज में ऐतिहासिक उत्सव सा वातावरण था। ब्रिटिश एवं कालोनियल एयरोप्लेन कंपनी ने जनवरी 1911 में प्रदर्शन के लिए अपना एक विमान भारत भेजा थाए जो संयोग से तब प्रयागराज आया जब कुम्भ का मेला भी चल रहा था। वह ऐसा दौर था जब जहाज देखना तो दूर लोगों ने उसके बारे में ठीक से सुना भी बहुत कम था। ऐसे में इस ऐतिहासिक मौके पर अपार भीड होना स्वाभाविक ही था। इस यात्रा में हेनरी ने इतिहास तो रचा ही पहली बार आसमान से दुनिया के सबसे बडे प्रयाग कुंभ का दर्शन भी किया। 

 

 पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव के अनुसार कर्नल वाई विंधाम ने पहली बार हवाई मार्ग से कुछ मेल बैग भेजने के लिए डाक अधिकारियों से संपर्क किया जिस पर उस समय के डाक प्रमुख ने अपनी सहर्ष स्वीकृति दे दी। मेल बैग पर ‘पहली हवाई डाक’ और ‘उत्तर प्रदेश प्रदर्शनीइलाहाबाद’ लिखा था। इस पर एक विमान का भी चित्र प्रकाशित किया गया था। इस पर पारंपरिक काली स्याही की जगह मैजेंटा स्याही का उपयोग किया गया था। आयोजक इसके वजन को लेकर बहुत चिंतित थेजो आसानी से विमान में ले जाया जा सके। प्रत्येक पत्र के वजन को लेकर भी प्रतिबंध लगाया गया था और सावधानीपूर्वक की गई गणना के बाद सिर्फ 6,500 पत्रों को ले जाने की अनुमति दी गई थी। विमान को अपने गंतव्य तक पहुंचने में 13मिनट का समय लगा।

 

 भारत में डाक सेवाओं पर तमाम लेख और एक पुस्तक 'इंडिया पोस्ट : 150 ग्लोरियस ईयर्ज़लिख चुके श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया  कि इस पहली हवाई डाक सेवा का विशेष शुल्क छह आना रखा गया था और इससे होने वाली आय को आक्सफोर्ड एंड कैंब्रिज हॉस्टलइलाहाबाद को दान में दिया गया। इस सेवा के लिए पहले से पत्रों के लिए खास व्यवस्था बनाई गई थी। 18फरवरी को दोपहर तक इसके लिए पत्रों की बुकिंग की गई। पत्रों की बुकिंग के लिए आक्सफोर्ड कैंब्रिज हॉस्टल में ऐसी भीड लगी थी कि उसकी हालत मिनी जी.पी.ओ सरीखी हो गई थी। डाक विभाग ने यहाँ तीन-चार कर्मचारी भी तैनात किए थे। चंद रोज में हॉस्टल में हवाई सेवा के लिए 3000 पत्र पहुँच गए। एक पत्र में तो 25 रूपये का डाक टिकट लगा था। पत्र भेजने वालों में प्रयागराज की कई नामी गिरामी हस्तियाँ तो थी हींराजा महाराजे और राजकुमार भी थे।

Popular posts from this blog

बैंक एवं एलआईसी का निजीकरण किये जाने के विरोध में संगठन ने आंदोलन का दिया समर्थन

  लखनऊ 16 मार्च 2021,  बैंक एवं एलआईसी का निजीकरण के विरोध को लेकर विद्युत मजदूर संगठन उत्तर प्रदेश एवं विद्युत संविदा मज़दूर संगठन उत्तर प्रदेश की संयुक्त बैठक केंद्रीय कार्यालय हम्बरा अपार्टमेंट नरही लखनऊ में संगठन के अध्यक्ष अरुण कुमार की अध्यक्षता में  सम्पन्न हुई।।                     बैठक में मुख्य रूप से आलोक सिन्हा मुख्य महामंत्री, श्रीचन्द्र महामंत्री, पुनीत राय संयोजक संविदा,  आर वाई शुक्ला, जलीलुर्रह्मान, शैलेंद्र कुमार, अभिषेक सिंह, राजीव चंद्रा, कन्हई राम, बसंत लाल, सचिन श्रीवास्तव, जे पी त्रिपाठी, राजीव अवस्थी, कमल किशोर, मनीष श्रीवास्तव, रवि द्विवेदी,जेपी पाण्डेय, सुभाष मिश्रा, राहिल आदि लोग उपस्थित हुए।।                      मीडिया प्रभारी  विमल चंद्र पांडे ने बताया कि बैठक में चर्चा के उपरांत  बैंक एवं एलआईसी का निजीकरण किये जाने के विरोध को लेकर सर्वसम्मत से आंदोलन का नैतिक समर्थन दिए जाने का निर्णय लिया गया और सरकार से सार्वजनिक क...

पुरानी पेंशन के लिए अखिलेश से मिले शिक्षक एवं कर्मचारी संगठन के नेता

  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से आज पार्टी के राज्य मुख्यालय पर प्रदेश के सभी शिक्षक एवं कर्मचारी संगठनों के नेताओं ने मुलाकात की। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष इं0 हरि किशोर तिवारी के साथ विभिन्न शिक्षक संगठनों और रसोईया संगठन के अध्यक्षों ने श्री अखिलेश यादव को एक ज्ञापन दिया। मुलाकात के दौरान कर्मचारी नेताओं ने 2005 से पूर्व में लागू पुरानी पेंशन लागू करने समेत कर्मचारियों और शिक्षकों की अन्य मांगों और समस्याओं पर चर्चा की।     श्री अखिलेश यादव जी ने कर्मचारी नेताओं और शिक्षकों को भरोसा दिलाया कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर न्याय किया जाएगा। इस अवसर पर वित्तविहीन शिक्षकों के मानदेय, शिक्षामित्रों की समस्याओं पर चर्चा हुई। बैठक में माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रवक्ता डॉ0 महेन्द्र नाथ राय समेत विभिन्न कर्मचारी संगठनों के अध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।     कर्मचारी और शिक्षक पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग समेत कर्मचारियों की अन्य मांगों को लेकर आंदोलनरत है। भाजपा सरकार इनकी मांगों को लेकर उदासीन ...

मण्डलीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता उन्नाव में राज कुमार इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों का बेहतरीन प्रदर्शन।

बालक वर्ग के अंडर-19 में लखनऊ की टीम विजेता एवं हरदोई उप विजेता बनी अंडर-19 बालिका वर्ग में हरदोई की टीम विजेता एवं लखनऊ उपविजेता बना। अंडर-14 बालक वर्ग में उन्नाव  की टीम विजेता एवं लखनऊ की टीम उप्विजेता बनी अंडर-14 बालिका वर्ग मे लखनऊ की टीम विजेता बनी एवं हरदोई की टीम उप्विजेता बनी ।प्रतियोगीता मे 19 सदस्यीय चयनित टीम अयोध्या में होने वाले राज्य स्तरीय माध्यमिक टेबल टेनिस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी।