27 फरवरी अम्बेडकर नगर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी के संबंध में भाजपा के वार्ड नंबर 8, रामनगर पश्चिमी, विधानसभा आलापुर, अम्बेडकर नगर की समीक्षा बैठक ग्राम पंचायत अछती, अम्बेडकर नगर में संपन्न हुई।
इसमें त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में विजयश्री हासिल करनें पर गहनता से चर्चा- परिचर्चा की गई। इसमें सहभागी प्रमुख लोगों में मंडल अध्यक्ष अभिषेक निषाद,ब्लॉक प्रभारी पूर्व विधायक मा०जयराम विमल जी, वार्ड प्रभारी सुनील पासवान, वरिष्ठ नेता घिसियावन मौर्य, विधायक मा० अनीता कमल जी,जिला उपाध्यक्ष श्रीमती अंबिका जयसवाल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी आदित्य हृदय नारायण सिंह जी,पूर्व मंडल अध्यक्ष आनंद जायसवाल,मंडल महामंत्री राजेंद्र यादव,सेक्टर संयोजक राजेश्वर पाठक,जितेंद्र मौर्य वार्ड संयोजक
बच्चू लाल भारती सहित तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी प्रमुख लोगों ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को गति देनें के लिए कार्यकर्ताओं को अपनें-अपनें टिप्स दिये।